Posts

Showing posts from January, 2023

जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा कम्बल वितरण - जिला - गोंडा उत्तर प्रदेश

Image
  जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा कम्बल वितरण जिला - गोंडा उत्तर प्रदेश                                                                                           दिनांक-14 जनवरी से 19 जनवरी 2023  राष्ट्रीय   स्तर   पर   सामाजिक   एवं   लोक   हित   का   कार्य   करने   वाली   बहुउद्देशीय   स्वयं   सेवी   संस्था   "  जीवन ज्योति   सेवा   संस्था ,  दिल्ली  "  ने   अपने उत्तर   प्रदेश   क्षेत्रीय   कार्यालय   लखनऊ   के   सौजन्य से   गोंडा   जिले के  ग्रामीण  क्षेत्र   में    निराश्रितों   एवं    असहायों    को   को   कंबल   और   वस्त्र   बांटे। इस   कड़कड़ाती   सर्दी   में   संस्था   द्वारा   जरूरत   मंद   लोगो   को   गर्म   कपड़े   और   कंबल   देकर   जीवन   ज्योति   सेवा   संस्था   अपने   उद्देश्य   के   अंतर्गत    वितरण   कार्यक्रम   संपन्न   किया   वही   उपस्थित   लोगो   द्वारा   संस्था   के   इस   परोपकार   संचित   नेक   कार्यो   की   सराहना   की   गूँज   सुनाई   दे   रही   है। हजारो   जरूरत   मंद   निराश्रित   पुरुषों   और   महिलाओँ   को   कंबल   एवं   वस्त्र   वितरण कार्यक्रम मुख

जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा नगर पंचायत नगर बाजार में किया कम्बल का वितरण

Image
  जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा नगर पंचायत नगर बाजार में किया कम्बल का वितरण प्रतिमा पाठक  निदेशक  नगर बाज़ार(बस्ती )। जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा 3 जनवरी 2023 को बस्ती जिले के नगर पंचायत नगर बाजार वार्ड नं. 14 चन्द्रशेखर आजाद नगर में असहाय बुर्जुग एवं विकलांग तथा विधवा लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल बाँटा गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी शाश्वत पांडेय के सहयोग द्वारा किया गया।   जिसमें संस्था निदेशक प्रतिमा पाठक, संस्था महासचिव टी एन द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष नगर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी व उदयराज मेमोरियल हॉस्पिटल के संस्थापक श्री नागेंद्र बहादुर सिंह जी, उमाशंकर मणि त्रिपाठी और  क्षेत्र के सम्मानित लोग शामिल हुए।संस्था की तरफ से निवेदन किया गया कि जो समृद्ध लोग गरीबो की मदद के लिए आगे आये और अपना सहयोग प्रदान करें। कंबल वितरण के मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह सराहनीय कदम है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है । लेकिन उसकी जिंदगी क